पीठ को सुन्दर और आकर्षक कैसे बनाएं How To Make Your Back Beautiful

पीठ को सुन्दर और आकर्षक कैसे बनाएं How To Make Your Back Beautiful – खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए पीठ का भी अपना अलग ही महत्त्व है, किंतु यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि सौंदर्य निखारने के लिए पीठ पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता | लगातार उपेक्षा के कारण पीठ अपना आकर्षण खो बैठती है | पीठ यदि आकर्षक न हो तो सौंदर्य अधूरा-सा लगता है | कई बार पीठ की त्वचा पर मैल के कारण काले धब्बे पड़ जाते हैं | मोटापे के कारण भी पीठ पर मांस बढ़ने लगता है | पीठ के बाल भी सौंदर्य को घटाते हैं | पीठ को आकर्षक व स्वस्थ बनाए रखने के लिए मालिश, डायटिंग, व्यायाम, लेप आवश्यक हैं |

इसलिए यहाँ पर कुछ ऐसे टिप्स दे रहें हैं जिससे आपकी पीठ खूबसूरत और आकर्षक बनेगी –

पीठ के कुछ व्यायाम Exercises For To Make It Beautiful

1. जमीन पर नमाज पढ़ने की मुद्रा में 15-20 मिनट तक बैठें |

2. फर्श पर सीधे लेटकर दोनों हाथों को शरीर के दोनों ओर रखें | अब दाएं हाथ को तनी हुई मुद्रा में ऊपर की ओर उठाते हुए सिर के पीछे की ओर जमीन पर लाएं | इसके बाद हाथ को उसी मुद्रा में वापस ले जाएं | अब इसी तरह बाएं हाथ को करें | यह व्यायाम 5 मिनट तक करें | व्यायाम सदा प्रातःकाल नहाने से पूर्व करना चाहिए |

व्यायाम के अलावा पीठ को सुंदर बनाने के कुछ अन्य उपाय इस प्रकार हैं-

1. बाजार में लंबे हैंडिल वाला पीठ साफ करने वाला एक ब्रश मिलता है, जिससे पीठ को भली-भांति साफ किया जा सकता है |

2. सप्ताह में एक बार अपनी पीठ की मालिश अवश्य करवाएं | ब्यूटी पार्लर में जाकर भी मसाज करवा सकती हैं |

3. बेसन में दही या कच्चा दूध, चुटकी-भर हल्दी व नीबू का रस मिलाकर लगाएं | उबटन को धीरे-धीरे मलें | सारा मैल उतर जाएगा |

4. नहाने के बाद कोल्ड क्रीम या माइस्चराइजर लगाएं |

5. गर्मी के मौसम में धूप से त्वचा काली हो जाती है, अतः हल्दी व नीबू का पैक लगाएं | त्वचा की रंगत साफ हो जाएगी |

6. जब भी धूप में निकलें स्कार्फ, दुपट्टे या साड़ी के पल्लू से अपनी पीठ ढक लें | इससे सूरज की तेज किरणें सीधे ही पीठ पर नहीं पड़तीं |

7. बेसन में मलाई,नीबू का रस, चंदन पाउडर, एक चम्मच शहद व हल्दी मिलाकर पीठ पर मलें, फिर सूखने के बाद धो लें, इससे त्वचा के अंदर से धूल कण निकल जाएंगे और पीठ आकर्षक लगने लगेगी |

8. यदि पीठ पर बहुत बाल हों तो थोड़ी-सी दही में नीबू का रस मिलाकर ब्लीच करें | 15 मिनट बाद धोकर अच्छी-सी क्रीम लगा लें |

9. रात को पीठ पर एक्ने लोशन लगाकर सोएं | इससे आपकी पीठ का संक्रमण खत्म हो जाएगा | ढीले वस्त्र ही पहने |

10. नहाने से पहले सरसों के तेल को पीठ पर धीरे-धीरे मलें | दस मिनट तक सूखने दें | फिर रगड़कर धो लें | मैल की परत उतर जाएगी |

11. यदि आप बाहर जाते समय बड़े गले की पोशाक पहन रही हैं तो पीठ पर कंसीलर लगा लें | इससे पीठ व चेहरे का रंग अलग-अलग नहीं लगेगा |

12. चार चम्मच शक्कर में नीबू का रस मिलाकर पीठ पर मलें, इससे त्वचा नर्म, मुलायम, चिकनी व खूबसूरत हो जाएगी |

13. यदि आपकी त्वचा काली है और धूप से झुलसी हुई है तो थोड़े-से दूध में मैदा मिलाकर गाढ़ा उबटन बनाकर पीठ पर लगाएं | दस मिनट बाद रगड़ कर छुड़ा लें और कुनकुने पानी से धो लें |

14. पीठ की त्वचा का रंग दाग-धब्बों के कारण सांवला पड़ जाता है | इसके लिए हल्दी में नीबू का रस मिलाकर उबटन बना लें | फिर स्नान से पूर्व पीठ पर इसे मलें | इससे एक तो त्वचा का रंग साफ होगा, साथ ही दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे |

15. चीनी, शहद, दही और अंडा मिलाकर लेप बना लें, फिर इसे ब्रश की सहायता से पीठ पर लगाएं | सूख जाने पर रगड़ कर उतार दें या गुनगुने पानी से धो लें | इससे काले मस्से, बड़ी कीलें इत्यादि साफ हो जाती हैं |

16. महीने में कम से कम एक बार पीठ की तेल से मालिश करा लेना बहुत ही लाभप्रद है | इससे मांसपेशियों की कठोरता दूर होकर उनका लचीलापन बढ़ता है | रक्तसंचार में वृद्धि होकर त्वचा की कांति बढ़ती है |

इस तरह यदि पीठ की देखभाल की जाय तो इसे सुंदर बनाया जा सकता है |

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Powered by Blogger.