How To Make Your Eyes Beautiful Naturally

How To Make Your Eyes Beautiful Naturally कैसे बनाएं आँखों को खूबसूरत और आकर्षक – सुंदर और स्वस्थ आंखें चेहरे का आकर्षण बढ़ा देती हैं | अगर आपकी आंखों की बनावट सुंदर और आकर्षक है तो आप बहुत भाग्यशाली हैं | लेकिन अगर किसी की आंखें प्राकृतिक रूप से सुंदर नहीं हैं तो भी परेशान होने की जरुरत नहीं है | उचित देखभाल और सही मेकअप के जरिये उन्हें भी आकर्षक बनाया जा सकता है |

रखें ख्याल How To Take Care Of Your Eyes For Making Them Look Beautiful

आज की जीवनशैली में आंखों की देखभाल अधिक जरुरी हो गई है | जानिए आपको क्या करना चाहिए |

1. पेट की बीमारी से भी आंखों की समस्या पैदा हो सकती है | इसके लिए सुबह-सुबह एक ग्लास गर्म पानी में एक नीबू का रस निचोड़कर पीने से पेट साफ रहता है |

2. हफ्ते में एक दिन आंखों पर ठंडे पानी में टी बैग को डुबोकर आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें | इसके अलावा खीरे के पतले गोल टुकड़े करके फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें | फिर लेट कर अपनी आंखों पर एक टुकड़ा रखकर बीस मिनट तक आंखें बंद करके आराम करें | ऐसा करने से आंखों को बहुत आराम मिलेगा और आप तरोताजा महसूस करेंगी | इससे आंखों में चमक आएगी |

3. आंखों को स्वस्थ और सुंदर बनाने के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरुरी है |

4. थकी हुई और लाल आंखों को ताजगी प्रदान करने के लिए खीरे के गोल टुकड़े काटकर आंखों पर दस मिनट तक रखें | फिर गुलाबजल में रुई भिगोकर आंखों पर लगाएं | एक मिनट बाद ठंडे पानी से छीटें मारकर आंखें साफ करें |

5. आंखों के नीचे काले घेरे हों तो एक कच्चे आलू को कसकर काले घेरों पर लगाएं | आधे घंटे बाद ठंडे पानी से आंखें धो लें और मायस्चराइजर लगा लें |

6. आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक कप गर्म पानी में एक टी स्पून नमक मिलाकर दो छोटे कॉटन पैड डुबोएं और हल्का नीबू निचोड़कर आंखों पर तब तक रखें जब तक कि पैड ठंडा न हो जाए | फिर ठंडे पानी से आंखें धो लें |

7. रात में सोने से पहले आंखों के नीचे अंडर आई क्रीम या जेल लगाकर सोएं |

8. धूप में बाहर जाना हो तो सनग्लासेज लगाएं और सनब्लाक लगाना न भूलें |

9. डाइटीशियन कहते हैं कि आंखों की सेहत के लिए आपका आहार भी बहुत महत्वपूर्ण है | अपने आहार में विटमिन ए प्रचुर मात्रा में लें | यह दूध और दूध से बने पदार्थों, मछली, अंडे, पीले फलोंऔर हरी सब्जियों, गाजर, पालक, आड़ू और पपीते आदि में पाया जाता है |

10. अगर आंखों के आसपास झुर्रियां नजर आने लगी हैं तो प्रतिदिन सैलेड और हरी सब्जियों में एक टी स्पून वेजटेबल ऑयल डालकर खाएं |

11. आंखों पर एंटी रिंकल क्रीम लगाएं | इसके लिए कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल और पेट्रोलियम जेली को बराबर मात्रा में अच्छी तरह मिलाकर एक जार में रख लें | इसे रोजाना आंखों पर और उसके आसपास लगाकर हल्की मालिश करें |

12. पानी में एक चुटकी बोरिक एसिड मिलाकर उबालें | ठंडा करके इस पानी से आंखें धोएं | ऐसा करने से आंखों को आराम व ठंडक मिलेगी |

13. अगर आपकी आंखों में जलन होती हो तो यह उपाय अपनाएं- एक टी स्पून उबले पानी में दो टेबल स्पून गुलाबजल मिलाएं | इससे आंखें साफ करें |

एक्सरसाइज भी है जरुरी Eye Exercises For Making Them Bigger And Attractive

1. फिटनेस एक्सपर्ट के मुताबिक आंखों को आराम देने और सुंदर बनाने के लिए नियमित एक्सरसाइज भी जरुरी है | इसके लिए एक शांत कमरे में लाइट बंद करके अपने दोनों हाथों को आंखों पर रखें | पांच मिनट तक आंखें बंद करें | फिर आंखें खोलकर फैलाएं और अंधेरे में देखने की कोशिश करें | आंखों को आराम मिलेगा |

2. अगर आपकी आंखें कमजोर हैं और आप चश्मा लगाती हैं तो काम के हर एक घंटे बाद चश्मा उतार कर आंखें बंद करके पांच मिनट के लिए उन्हें आराम दें |

3. आराम की मुद्रा में बैठ जाएं | अपनी आंखों को गोलाई में घुमाएं | पहले एक दिशा में फिर दूसरी दिशा में घुमाएं |

4. अपनी चार उंगलियों को आंखों के सामने लाएं फिर धीरे-धीरे दूर ले जाएं | यह प्रक्रिया कम से कम पांच बार दोहराएं |

5. आप जब भी बाहर जाएं तो पेड़-पौधों को ध्यान से देखती रहें | हरियाली या हरा रंग आंखों को बहुत सुकून देता है |

आई पैक Pack For Eyes

सौंदर्य विशेषज्ञ कहती हैं कि आंखों के नीचे काले घेरे, सूजन और झुर्रियां दूर करने के लिए सबसे जरुरी है पर्याप्त नींद, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार, अल्ट्रा वायलट किरणों से बचाव और तनावमुक्त  रहना | इसके अलावा आप इस आई पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं-

एक टी स्पून दूध और एक टी स्पून खीरे का रस मिलाकर फ्रिज में ठंडा करें | इसमें रुई भिगोकर आंखों पर दस मिनट के लिए रखें | ठंडे पानी से धोकर आंखें साफ़ कर लें |

कैसा हो मेकअप Makeup Tips For Eyes

सौंदर्य विशेषज्ञ कहती हैं कि आंखों के मेकअप के लिए एक महत्वपूर्ण बात यह है कि भौहें (आईब्रोज) सही आकार में बनी होनी चाहिए | भौहें बनाने का सबसे सही समय नहाने के बाद होता है | भौहें सही आकार में और साफ-सुथरी न हों तो आई मेकअप बहुत ख़राब लगता है | भौहें नेचुरल रखें | ‘सी’ आकार वाली और बेहद पतली भौहें चलन से बाहर हैं | जो बाल आकार से बाहर हों, बस उन्हीं फालतू बालों को हटवाएं | चेहरे पर बेस लगाने के बाद सबसे पहले आंखों का मेकअप किया जाना चाहिए |

1. आइशैडो से शुरुआत करें | आजकल लाइट शिमरी कलर्स चलन में हैं | पलकों पर पहले अपने कपड़े और त्वचा के रंग से मेल खाता हुआ आइशैडो ब्रश की सहायता से लगाएं | फिर थोड़ा हाइलाइटर आइशैडो में मिलाएं | इसके बाद आइलैशेज को कर्ल करें | वाल्यूमाइजिंग या ट्रांस्पेरेंट मस्कारा के दो कोट लगाएं |

2. सबसे अंत में आइलाइनर से आंखों को खूबसूरत आकार दें | आंखों का मेकअप करने के बाद अपनी आइब्रोज को कोंब करें | अंत में आइब्रो पेंसिल से उन्हें हल्का गहरा करें |

3. रात में आंखों का मेकअप उतारना न भूलें | अगर आप कृत्रिम बरौनियां (आइलैशेज) लगाती हों तो सबसे पहले उन्हें हटाएं | फिर क्लींजिंग जेल और गीली रुई की सहायता से आईलाइनर और आइशैडो हटाएं |

4. आंखें बंद करके गीली रुई से भीतरी कोने से बाहरी कोने तक हलके से पोंछें | ध्यान रखें त्वचा पर खरोंच न आए |

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Powered by Blogger.